Categories: बलिया

बलिया- 17 नवंबर से लगेगा ददरी मेला, होगा कृषक संगोष्ठी का आयोजन

बलिया में चार दिवसीय ददरी मेले की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इसमें आसपास के जिलों से तमाम किसान, व्यापारी भाग लेंगे। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में किसान प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कृषक संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें विशेषज्ञों के द्वारा विभिन्न विषयों पर कृषकों कोजागरूकता हेतु कृषि के आधुनिक तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी एवं जनपद के कृषि एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों के कृषि निवेश एवं नव विकसित कृषि यन्त्रों के डीलरों/कम्पनियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। डीएम ने बताया इसके जरिए किसानों को लाभांवित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में या स्टॉल बुकिंग आदि के संबंध में  नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक (मो0 9450063913) से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा है कि 17 को पूर्वान्ह 09 बजे से 20 नवम्बर तक (चार दिन) प्रदर्शनी लगाये जाने हेतु अपने अधीनस्थों को निर्देश निर्गत करते हुए स्वयं किसान मेलें में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago