बलिया में सड़क हादसे में मासूम की मौत का मामला सामने आया है। यहां बाल दिवस के दौरान विद्यालय जाते समय मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि मासूम की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी नंदलाल का 12 वर्षीय पुत्र अर्जित अजीत राणा स्कूल के लिए घर से निकला था। नंदलाल की लड़की साधना अपने भाई अर्जित को सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने अर्जित को टक्कर मार दी। इससे मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया।
परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाल दिवस पर एक परिवार का चिराग बुझ गया। घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…