बलियाः गैस रिसाव के बाद फटा सिलेंडर, आग में झुलसे तीन लोग

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती पेट्रोल पंप के पास आगजनी की घटना सामने आई है। जहां गैस रिसाव होने से आग लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से झुलस गए। वहीं पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

बता दें कि प्रयागराज जनपद के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश यादव व हंडिया थाना क्षेत्र के बगहा निवासी 20 वर्षीय नीरज यादव तथा सुखपरा थाना क्षेत्र के नगरी निवासी 29 वर्षीय भीम चौहान पेट्रोल पम्प पर काम करते है। पेट्रोल पम्प के बगल में ही वह किराए के कमरा में रहते है। मंगलवार को वह खाना पका रहे थे।इसी बीच गैस रिसाव हुआ और भयानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच सिलेंडर को बाहर निकालने की कोशिशों के बीच ही सिलेंडर फट गया और उसकी जद में आकर तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सिलेंडर फटने से हुई विस्फोट के बाद आसपास के लोग इक्ट्ठे हुए। सूचना पर हनुमानगंज पुलिस चौकी के जवान पहुंचे और तीनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago