Categories: बलिया

बलिया- साइबर क्राइम रोकने के लिए ‘साइबर दिवस’, पुलिस ने बरामद किए 1.53 लाख

बलिया। बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। जहां अब पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर हर जनपद में साइबर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत आज हो गई है। अब यह आयोजन हर बुधवार को किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अपराध पर लगाम लगा रही है। साइबर सेल ने धोखाधड़ी से 4 व्यक्तियों के खाते से निकाली एक लाख 53 हजार की राशि वापस फरियादियों के खाते में पहुंचाई। जिससे पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने जनता के साथ पुलिस की चिता भी बढ़ा दी है। इसी को लेकर तमाम कवायदें की जा रही हैं। इस तरह के अपराध से बचने के लिए बचाव ही सबसे कारगर उपाय है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर हर जनपद में साइबर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल में पुलिस के साथ जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग व पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता है।

इस आयोजन के तहत हर थाना क्षेत्र में एक-एक विद्यालय का चयन कर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यशाला, सेमिनार, पोस्टर, स्लोगन जैसे अन्य रचनात्मक तरीकों के जरिए किया संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि इस अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। वहीं पुलिस अपराधों पर भी लगाम लगा रही है। और धोखाधड़ी से हड़पी राशि वसूल कर रही है।

सिकंदरपुर निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलकर बड़ौदा यूपी बैंक के खाते से घोखाधड़ी से 37 हजार रुपये निकालने की शिकायत की। इसके अलावा कोतवाली निवासी अंकित उपाध्याय ने 1 लाख 3 हजार, जेपी नगर निवासी भूपेन्द्र तिवारी 3500 व रसड़ा निवासी मिथलेश सिंह ने नौ हजार रुपये एसबीआई बैंक के खाते से निकालने का शिकायती पत्र दिया। एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर साइबर सेल ने शिकायत को संज्ञान में लेकर विविध कार्रवाई कर बुधवार को शिकायतकर्ताओं के खातों में धनराशि वापस कर दी। इसमें ओमप्रकाश को दस हजार और अंकित उपाध्याय को 72217 रुपये कम आया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago