Categories: बलिया

बलिया- 73वें गणतंत्र दिवस पर ज्ञानपीठिका स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन

बलिया। देश प्रदेश के साथ ही बलिया में भी 73वें गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली। कई जगह सांस्कृति आयोजन किए गए। ज्ञानपीठिका स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान शिक्षकों ने किया । जिसमें स्कूल के बच्चें ऑनलाइन अपने-अपने घरों से शामिल हुए। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु समाज को संविधान और उसके महत्व को लेकर जागरुक करना था।


ज्ञानपीठिका स्कूल के शिक्षक आनंद ने देश भक्ति गीत सुना कर सबका मन मोहा तो एक अन्य अध्यापक उत्कर्ष ने ओज कविता से आज के दिवस को और भी जीवंत किया। गायन में अध्यापिका हीना जहान का गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ ने कार्यक्रम को और भी रत्नीत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रीता गोस्वामी ने बड़े ही रोचक ढंग से किया।

आखरी में सभी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य संस्कृति सिंह ने कहा कि हमारे कर्तव्य राष्ट्र के निर्माण के प्रति होने चाहिए। हमें सदैव यह याद रखना कि हम अपने देश का निर्माण कर रहे हैं और इसे बेहतर से बेहतरीन तरीके से किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोविड के बाद से उभरते हुए समय में आने वालीं और आ रही शैक्षणिक चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही चुनौतियों का सामना करने की अपील की।

इस दौरान स्कूल में हो रहे अत्याधुनिक तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराया गया। साथ ही सराहना भी की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य हीना तबस्सुम ने सभी माध्यमों से उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago