फेफना में ट्राई साइकिल मिलने का क्रम जारी, अब इस जगह से 18 साइकिलें बरामद

बलिया। फेफना के कनैला गांव स्थित एक कोल्डस्टोरेज में दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले उपकरण मिलने के बाद क्षेत्र में छापेमारी जारी है। इसी छापेमार कार्यवाही में जांच टीम को दूसरी जगह ट्राई साइकिल मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक फेफना के सरकारी पचखोरी जूनियर हाईस्कूल का मामला है। जहां पर शिकायत मिलने पर चुनाव उड़नदस्ता और एसडीएम ने देर रात छापेमारी की और मौके से 18 ट्राई साइकिल बरामद कर ली। इसके अलावा जिस रुम में ये साइकिल रखी मिली उसे भी सील कर दिया गया है।

मामले के सामने आने के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि चुनाव प्रभावित करने के लिए मंत्री के ख़ास बीजेपी कार्यकर्ता और प्रधानाध्यापक देवेन्द्र गिरी की देखरेख में ट्राई -साइकिल रखी गई थी। बता दें कि इससे पहले पूर्व विधायक व सपा नेता संग्राम सिंह बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।उन्होंने कहा था कि “चुनाव प्रभावित करने के लिए ट्राई साइकिल रखी गई थी। उन्होंने अधिकारियों पर भी मिलीभगत के आरोप भी लगाए थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago