बैरिया। नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पिता दर-दर भटक रहा है। पीड़ित चौकी व थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगा चुका है। बावजूद गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।
बल्कि पुलिस उल्टे ही पिता को ही पुत्री को कही हटा देने की बात कह भगा दे रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी मोहन गोंड पुत्र बालेश्वर ने पुलिस उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत की है कि मेरी पुत्री श्वेता साह उर्फ गुड़िया 11वीं की छात्रा है। विगत नौ जून को सेंट्रल बैंक में छात्रवृत्ति लेने गई थी।
लेकिन वह तब से घर नहीं लौटी। जिसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। जिसकी तहरीर लेकर सुरेमनपुर पुलिस चौकी गया, जहां से थाने पर जाने को कहा गया। पीड़ित मोहन की माने तो पड़ोसी कलामू पुत्र हासुन खां मधुबनी से जमीन का विवाद था। इनके परिजनों द्वारा हमें पूर्व में मेरी पुत्री को गायब करने की धमकी दी गई थी।
मोहन के अनुसार मोबाइल से धमकी भी आ रही है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…