बलिया- चिलकहर के गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में नवंबर 2016 में हुई चर्चित रिया हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने तीन दिन के अंदर करने का दावा किया था। लेकिन 20 महीने बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई। जिससे लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं पुलिस अपराधियों को बचाने तथा मामले की लीपापोती करने में तो नहीं लगी हुई है।
मालूम हो कि गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी राकेश सिंह की नाबालिग पुत्री रिया 13 नवंबर 2016 की शाम अपने घर से शौच के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। अंत में किशोरी के परिजनों ने 14 नवंबर को गड़वार पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के कुछ देर बाद ही गांव के बाहर ताल में रिया का शव पुआल से ढका हुआ मिला था।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल मामले का खुलासा करने के लिए चक्का जाम भी किया था। जहां पहुंचे तत्कालीन सीओ ने तीन दिन के अंदर ही मामले का खुलासा करने का दावा किया था। लेकिन करीब 20 माह बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को उठाकर लंबी पूछताछ करने के बाद राजनीतिक दबाव के कारण छोड़ दिया था। पीड़ित परिवार व क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से गुहार लगाते हुए तत्काल मामले का खुलासा करने की मांग की है। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामले का खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई है। मामले का खुलासा अवश्य होगा। ताकि सच सामने आ सकें और अपराधी सलाखों के पीछे जा सकें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…