बलिया- बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए दर-दर भटक रहा है पिता

बैरिया। नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पिता दर-दर भटक रहा है। पीड़ित चौकी व थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगा चुका है। बावजूद गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।

बल्कि पुलिस उल्टे ही पिता को ही पुत्री को कही हटा देने की बात कह भगा दे रही है।  बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी मोहन गोंड पुत्र बालेश्वर ने पुलिस उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत की है कि मेरी पुत्री श्वेता साह उर्फ गुड़िया 11वीं की छात्रा है। विगत नौ जून को सेंट्रल बैंक में छात्रवृत्ति लेने गई थी।

लेकिन वह तब से घर नहीं लौटी। जिसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। जिसकी तहरीर लेकर सुरेमनपुर पुलिस चौकी गया, जहां से थाने पर जाने को कहा गया। पीड़ित मोहन की माने तो पड़ोसी कलामू पुत्र हासुन खां मधुबनी से जमीन का विवाद था। इनके परिजनों द्वारा हमें पूर्व में मेरी पुत्री को गायब करने की धमकी दी गई थी।

मोहन के अनुसार मोबाइल से धमकी भी आ रही है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago