बलिया- चर्चित रिया हत्याकांड में 20 महीने बाद भी पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

बलिया- चिलकहर के गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में  नवंबर 2016 में हुई चर्चित रिया हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने तीन दिन के अंदर करने का दावा किया था। लेकिन 20 महीने बीतने के बाद  भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई। जिससे लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं पुलिस अपराधियों को बचाने तथा मामले की लीपापोती करने में तो नहीं लगी हुई है।

मालूम हो कि गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी राकेश सिंह की नाबालिग पुत्री रिया 13 नवंबर 2016 की शाम अपने घर से शौच के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। अंत में किशोरी के परिजनों ने 14 नवंबर को गड़वार पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के कुछ देर बाद ही गांव के बाहर ताल में रिया का शव पुआल से ढका हुआ मिला था।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल मामले का खुलासा करने के लिए चक्का जाम भी किया था। जहां पहुंचे तत्कालीन सीओ ने तीन दिन के अंदर ही मामले का खुलासा करने का दावा किया था। लेकिन करीब 20 माह बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को उठाकर लंबी पूछताछ करने के बाद राजनीतिक दबाव के कारण छोड़ दिया था। पीड़ित परिवार व क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से गुहार लगाते हुए तत्काल मामले का खुलासा करने की मांग की है। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामले का खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई है। मामले का खुलासा अवश्य होगा। ताकि सच सामने आ सकें और अपराधी सलाखों के पीछे जा सकें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago