Categories: बलिया

बलियाः घटिया तरीके से किया जा रहा था श्मशान का निर्माण, भाजपा नेता ने रुकवाया काम

बलिया में नगर पंचायत नगरा में श्मशान का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता जब निर्माण कार्य देखने पहुंचे तो खराब क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रसड़ा उपजिलाधिकारी से शिकायत कर निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी।

बता दें कि नगर पंचायत द्वारा जजला में श्मशान निर्माण हेतु लगभग 29.75लाख धन स्वीकृति हुआ है। लेकिन कार्यदायी संस्था के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सफेद बालू और घटिया ईंट का प्रयोग हो रहा था। जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे थे। लेकिन कार्यदायी संस्था ने उनकी बात नहीं सुनी।

इसके बाद ग्रामीणों ने भाजपा नेता और आई टी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल से शिकायत की। जब भाजपा नेता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ग्रामीणों की बात सही निकली। उन्होंने उपजिलाधिकारी रसड़ा और अधिशासी अधिकारी से मानक की अनदेखी की शिकायत की। अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिकायत पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago