बलिया में नगरा थाना क्षेत्र में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला 25 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
नगरा थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शनिवार को गांव की रहने वाली एक सात वर्षीय बालिका से उसके गांव में रहने वाले रोहित चौहान ने पांच सिंतबर की शाम को रेप किया। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही बच्ची को रोहित मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने मकान ले गया और वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…