बलिया में जहरीला पानी पीने से आठ गायों की मौत, मचा हड़कंप

बलिया के रसड़ा कोतवाली थानाक्षेत्र के कोप गांव स्थित बढ़ुबांध चट्टी के समीप गड्ढे में जहरीला पानी के पीने से मंगलवार की सुबह आठ गायों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों व आम ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल जमा हो गयी।

पशु चिकित्सकों के पीएम की कार्रवाई के बाद काल कवलित गांयों को मिट्टी में दफना दिया गया। जबकि शेष गांयों का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।

बताते है कि सोमवार की रात्रि में रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित गांव के इसी गड्ढे में साढ़े पांच सौ यूरिया खाद से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी थी।

जिसे निकाल लिया गया, किन्तु तबतक पानी में ढ़ाई सौ बोरी खाद घुल गया था। घटना के सम्बंध में बताते है कि कोप गांव के पशुपालक नगीना यादव की लगभग दो दर्जन गांये सुबह में चरने के लिये गयी थी। इसी बीच गांये गड्ढे में पानी पीने लगी और एक के बाद एक मुंह से झाग फेकते हुए गिरकर छटपटाने लगी।

यह नजारा देख ग्रामीणों व पशुपालक द्वारा उपचार के लिये काफी प्रयास किया गया तथा शेष गांयों को वहां से हटा लिया गया। किन्तु तबतक आठ गांये मौत के मुंह में समा चुकी थी।

अन्य प्रभावित गांयों का उपचार किया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार शशिधर चैरसिया, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने घटना का जायजा लिया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य व सपा के विस अध्यक्ष विजयशंकर यादव, ग्राम प्रधान रामभवन शर्मा ने प्रशासन से पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago