बलिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीरें आए दिन सामने आती है। इसी बीच नगरा पीएचसी परिसर में बने 6 बेड के कोविड अस्पताल की तस्वीर सामने आई है। जहां भवन बनकर तैयार हो चुका है लेकिन उसमें ताला लटका हुआ है।
अस्पताल में अंदर क्या इंतजाम है, कैसे सुविधाएं हैं, इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। भवन बनकर तो तैयार हो गया है लेकिन यहां न तो बिजली की व्यवस्था है न ही सफाई के इंतजाम। पूरे भवन के सामने गंदगी पसरी हुई है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा छह माह से कोविड अस्पताल के भवन का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है।
वहीं अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं पर स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती करने व उनके उपचार के लिए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल सिंह का कहना है कि कार्यदाई संस्था द्वारा भवन हस्तांतरित नहीं किया गया है। इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। भवन जल्द ही हस्तांतरित हो जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…