निकाय चुनाव- गिनती का काम जारी, बदलेगा कई सीटों का आरक्षण!

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर पिछड़ों की गिनती का काम जारी है। यह प्रकिया मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। सूत्रों की माने तो गिनती पूरी होने के बाद कई सीटों का आरक्षण बदल जाएगा।

अप्रैल में निकाय चुनाव कराने की तैयारी है। ऐसे में मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। जो इसको लेकर एकीकृत रिपोर्ट जल्द सौंप सकता है।

आयोग को रिपोर्ट पेश करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि आयोग ने फरवरी में ही अपना काम पूरा कर लिया है। जल्द ही आयोग रिपोर्ट पेश करेगा। रिपोर्ट सौंपने के बाद कई सीटों का आरक्षण बदलने की बात कही जा रही है।

नगर विकास विभाग रिपोर्ट संबंधी सभी जानकारियों को सुप्रीम कोर्ट में देते हुए सीटों का आरक्षण करने और चुनाव कराने की अनुमति मांगेगा। अनुमति मिलने के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago