Categories: बलिया

बलिया- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 1.93 करोड़ की पानी की टंकी!, एक महीने में होने लगा रिसाव

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 93 लाख की पानी की टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। अठिला में बनी टंकी में रिसाव होने लगा है। एक महीने के अंदर ही टंकी को रिसाव की वजह से बंद कर दिया गया है। करीब 4 साल बाद भी लोगों को पानी की टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निर्माण में मानकों की अनदेखी का नजीता है कि एक महीने में ही पानी की टंकी से रिसाव होने लगा है। जिसके चलते अब पानी की समस्या खड़ी हो गई है।

टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप- ग्रामीणों की मानें तो दोयम दर्जे की छड़, ईंट और पाइप लगा दी गई। विरोध होने पर भी सुनवाई नहीं की गई। बता दें पानी की टंकी के पास ही प्राथमिक स्कूल है। लगभग 6 हजार 500 की आबादी वाले अठिला गांव में चौरा, बरहिमा, कुडियारी, बबुरीवन, गौरापार आदि मौजे और मोहल्ल्ले हैं। गांव की अधिकांश बस्तियों तक आज तक पाइप नहीं पहुंच सकी है जबकि लाखों रुपये खर्च कर दिए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी के नाम पर भारी गोलमाल किया गया है। जिसकी वजह से शुरुआत से ही रिसाव होने लगा। टंकी को यदि दोबारा चालू कर दिया जाए तो सैकड़ों परिवारों को शुद्ध जल नसीब हो सकेगा। पानी रिसाव के बाद सप्लाई बंद कर डायरेक्ट पानी देने का काम शुरू हुआ लेकिन पाइप जगह-जगह फूट गई। 4 साल बाद भी बंद टंकी को चालू नहीं हो पाना विभागीय भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करता है। जांच होने पर कई जिम्मेदार बेनकाब हो जाएंगे।

वहीं मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि टंकी को एक साल पहले ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया था। उसकी निगरानी जल समिति करती है। इसमें विभाग की ओर से कुछ नहीं किया जा सकता है। भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अब एक विभाग से दूसरे विभाग पर आरोप प्रत्यारोपण किया जा रहा है। हालांकि अब देखना होगा कि एक करोड़ 93 लाख की लागत से बनी टंकी का लाभ लोगों को कब मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago