Categories: बलिया

बलियाः बैंककर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने वाला सिपाही सस्पेंड

बलिया के मनियर थाने पर तैनात एक सिपाही का गाली-गलौज करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद संबंधित सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि कटरा में एक प्राइवेट बैंक की शाखा संचालित होती है, इसके लिए केबिन बनाने का काम चल रहा है। इसी जगह थाने पर तैनात सिपाही अपनी चार पहिया गाड़ी खड़ी करता है, गुरुवार की रात सिपाही वहां पहुंचा तो जगह खाली नहीं थी।

तभी सिपाही ने मजदूरों को गाली देना शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने सिपाही को समझाया तो सिपाही ने उन्हें अपशब्द कहे। बैंककर्मियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और डीजीपी के ट्विटर हैंडल पर टैग किया।

इसके बाद पुलिस ने थाने के सिपाही शैलेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया। इस सम्बंध में सीओ बांसडीह राजेश त्रिपाठी का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर भेजा गया है। कहा कि कार्रवाई होने की लिखित जानकारी फिलहाल मेरे पास नहीं पहुंची है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago