Categories: बलिया

बलियाः जिपं की बैठक में 36 करोड़ के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

बलिया में जिला पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेषकर 2022-23 की कार्ययोजना पर बातचीत हुई। बैठक में अहम फैसला लेते हुए लगभग 36 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर सहमति दी गई।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रखी साथ ही जरुरी सुझाव भी दिए। बैठक में अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसको लेकर जिपं अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सवाल खड़े किए व नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं की गंभीरता से लिए जाए और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी मौजूद थे। उन्होंने सभी सदस्यों को सहयोग का आश्वासन दिया वहीं जल संरक्षण से जुड़े काम पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अपने क्षेत्र में जलजमाव की परेशानी पर ध्यान दें। साथ ही प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से बनने वाले तालाब में अपनी भागीदारी दें।

बैठक में मौजूद सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें साथ ही अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब बनवाएं ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके और जल भी सरंक्षित रहे। विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए पंचायत सदस्य के रूप में जनहित में बेहतर कार्य करने की बात कही।

इस दौरान पिछली बैठक और उसके अनुपालन की समीक्षा हुई। सदस्यों ने बताया कि जिला योजना में उनका प्रस्ताव सम्मलित नहीं किया गया। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने अर्थ व संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि जिपं सदस्यों के जो भी प्रस्ताव जिला योजना में सम्मिलित हुए हैं, उनकी डिटेल्स सदस्यों को दी जाए। वहीं अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि जनपद के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, अपर मुख्याधिकारी अशोक सिंह, वित्तीय परामर्शदाता हिमांचल यादव, लिपिक अनिल यादव, राजीव सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य और कार्यालय के स्टाफ थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago