Categories: बलिया

बलियाः छात्रों के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन, जारी किया संशोधित रिजल्ट

बलियाः बीते सोमवार से आंदोलन कर रहे छात्रों के आगे प्रशासन झुक गया। जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की मांगों पर संज्ञान लिया। और प्रबंधन ने संशोधित रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

बता दें कि टीडी कॉलेज के छात्रसंघ के द्वारा रिजल्ट में सुधार कर पुन: जारी करने की मांग की थी। इसको लेकर छात्र बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने बुधवार को मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर मंगलवार को ही देर रात टीडी कॉलेज का संशोधित रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। महाविद्यालयों के रिजल्ट के डाटा इकट्ठा करने के लिए विश्वविद्यालय ने 10 दिनों का समय मांगा है। छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह के द्वारा आत्मदाह की घोषणा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसके बाद अधिकारियों में तनाव की स्थिति हुई.

सीओ सदर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो ट्वीट होने के बाद ही प्रशासन अलर्ट में आ गया था। चूंकि छात्रों की मांग जायज थी, ऐसे में उनके हित में फैसला लिया गया। वहीं महामंत्री अमित सिंह का कहना है कि उन्होंने एक लेटर जारी कर आत्मदाह को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के हित में हमेशा संकल्पित और समर्पित हैं। हजारों छात्रों ने भी इस आंदोलन में समर्थन दिया। इस दौरान राजेश प्रिंस, अभिनव चंचल,अनीश, सूरज यादव, अनुराग पटेल, हिमांशू सिंह, अमन, सौरभ सहयोगी आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago