बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- अंडरपास और पुलों का निर्माण कार्य हुआ शुरू, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य

बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास और पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन करने वाले यात्रियों को कई सारी सुविधा मिल सकेंगी, साथ ही लंबी दूरी का सफर भी आसानी से हो सकेगा।

बता दें कि एक्सप्रेस वे के पास छोटे-बड़े कुल 22 पुलिया और पुल का निर्माण होना है। इसमें टोंस व सरयू नदी पर पुल का निर्माण भी शामिल है। इस परियोजना को 2025 तक पूरा करने की समय सीमा तय है। अब इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां सड़क ऊंची करने के लिए मिट्टी भराई हो रही है। वहीं, अब जगह-जगह अंडरपास का निर्माण भी शुरू है।

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कुल तीन अलग-अलग एजेंसियां चार हिस्से में कार्य करेंगी। 117.12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले से होकर गुजरेगा। जिले में करीब 65 किमी की लंबाई में एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है।
यह चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह में इंटरचेज होगा जिसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ेगा। वहीं बिहार के बक्सर स्थित फोरलेन को बलिया से जोड़ने की तैयारियां भी तेज हैं। इस फोरलेन को भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर नया पुल बनाकर फोरलेन लिंक से जोड़ा जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago