बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब 4 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण शुरू हो चुका है। रविवार को मालेदपुर मोड़ के पास नाला खोदाई का कार्य शुरू हो गया।
करीब सात माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। पहले मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी गई, लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य भी एनएचएआई के जिम्मे होने के कारण एनएचएआई ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दे दी। नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन का शुरु हो गया है।
इस मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग से अनुबंधित संस्था ने काम शुरू कर दिया। दुकानों के सामने खुदाई की गई। वहीं पूर्व में किए चिहांकन के बावजूद गुमटी आदि नहीं हटाने वाले दुकान रविवार को दुकानों को हटाने में जुट गए। दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…