बेलथरा रोड में दिनेश गुप्ता ने फिर विरोधियों पर साधा निशाना, कहा- भ्रम फैलाने वालों से दूर रहे

बलिया। बेलथरा रोड में निकाय चुनाव के रण में सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच बेल्थरारोड से बीजेपी प्रत्याशी रेनू गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता ने रविवार की शाम एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने विरोधियों पर फिर निशाना साधने के साथ ही कहा कि मैं अपने विरोधियों का सम्मान करता हूँ। लेकिन मेरे सम्मान में ठेस पहुचाए वो ठीक नहीं लेकिन इसका जवाब मैं नहीं जनता खुद 11 मई को दे देगी। 



दिनेश ने कहा कि हमने गरीबी देखी, पिता ने तेल बेचकर पाला है। मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। मैं भी इंसान हूँ मुझसे भी गलतियाँ हुईं होगी। बेल्थरारोड में हमेशा मुसलमानों को अंधेरे मे रखा जाता है। मैं मुसलमानों के करीब आना चाहता हूंं। मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूँ कि इन दंगाइयों से दूर रहें, मुस्लिम भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूँ आप लोग हमेशा धैर्य से काम लेते हैं। 

साथ ही कहा कि यहाँ के जो पूर्व चेयरमैन हैं वो हमेशा असामाजिक बातों से आप को भ्रमित करना चाहते हैं।  इन्होंने ही तहरीर दिलवाने का काम किया लेकिन मुस्लिम भाइयों ने बड़े अदब से काम लिया। इन्ही लोगों ने मेरे भाइयों को फ़साने का भी काम किया  लेकिन पुलिस जांच में मेरे भाई निर्दोष साबित हुए।
दिनेश गुप्ता ने कहा कि मैं बीजेपी का सिपाही हूँ पूरी ईमानदारी से सेवा की है। सारे नगर के विरोधी एक मंच पर आ चूके हैं वो राजभर बस्ती में जाते हैं तो पैसे से वोट खरीदने की कोशिश करते हैं हमारी भीड़ को वो खरीदी हुई भीड़ कहते हैं। लेकिन इस बार जनता फिर मन बना चुकी है वो यहाँ से बीजेपी को ही जीता कर दम लेगी। 

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago