Categories: Uncategorized

बलियाः रोचक पत्र लिख सुर्खियों में आए कांस्टेबल की छुट्टी स्वीकृत

बलियाः ‘साहब शादी को 7 महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। खुशखबरी के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए।’ यह अनोखा आवेदन देकर अधिकारियों से छुट्टी मांगने वाले कांस्टेबल का आवेदन स्वीकार हो गया है। विभाग की तरफ से कांस्टेबल को अवकाश दे दिए गए हैं।

बता दें कि बलिया में डायल 112 में तैनात कांस्टेबल ने 28 जुलाई को अनोखी एप्लीकेशन अधिकारी को सौंपी थी। सिपाही ने लिखा है, “प्रार्थी की शादी को 7 महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा ली है। अब उनके (पत्नी) साथ रहना है। इसलिए घर जाना होगा। निवेदन है कि मुझको 15 दिवस की छुट्‌टी देने की कृपा करें।”

पुलिसकर्मियों को बहुत कम ही मौके पर छुट्टियां मिल पाती हैं। बड़े-बड़े तीज त्यौहारों पर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। वहीं बार्डर स्कीम लागू होने से पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है, छुट्‌टी लेना हर किसी का अधिकार है। कभी-कभार त्योहार पर आपात स्थिति को छोड़कर अन्य समान्य दिनों में छुट्टी देने में कोई दिक्कत नहीं होती है। कांस्टेबल की इस एप्लीकेशन के बारे में जानकारी नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago