बलिया- नौकरी में संविदा के फैसले का कांग्रेसियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

बलिया डेस्क : कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया साथ ही पुरे जिले में अलग अलग तरह से अपना विरोध जताया। वहीँ प्रदेश में पांच साल की संविदा नौकरी  के प्रस्ताव को लेकर भी कई जगह प्रदर्शन किये गए ।

रसड़ा में नौजवानों ने अपनी आवाज़ बुलंद की और इस काले क़ानून के ख़िलाफ़ मोर्चा निकाला और इसे वापस लेने की माँग की।

इसी क्रम में बलिया कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकश पाण्डेय ने भी कड़ा विरोध जताया है. एक विडियो जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की छात्र विरोधी, नौजवान विरोधी सरकार ने काला अध्यादेश लाने का प्रयास किया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।

सरकार की संविदा पर नौकरी जैसा काला कानून युवा विरोधी होने के साथ साथ जन विरोधी भी है. हम सरकार को बताना चाहते हैं आप जिस काले कानून को नौजवानों के लिए ला रहे हैं यही नौजवान आप की सरकार उखाड़ फेकने का काम करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago