बलिया कांग्रेस ने गांवों में चलाया संगठन सृजन अभियान !

बलिया डेस्क :  कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता को जागरुक करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया।

इसके तहत जनऊ पुर, अमडरिया, फेफना, पचखोरा, रतसर एवं बिसुकिया गांवों का भ्रमण कर बैठक किया गया। अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होनें कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती व एकजूटता का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसान, मजदूर, युवा व गरीब के साथ हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम चलायी है।

उन्होने लोगों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर जनार्दन उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, रामनाथ व्यास, कन्हैया पाण्डेय, सुनील शर्मा, सोनू सिंह, रजनीश, अंजनी राजभर, दिनेश राजभर, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago