बलिया- आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ शिकायतों का सिलसिला, सवालों के घेरे में प्रशासन !

बलिया डेस्क । पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला शुरु हो गया है। बैरिया विकास खण्ड की चाईछपरा ग्राम पंचायत को समान्य जाति के लिए आरक्षित किए जाने पर गांव के लोगों ने ऐतराज़ जताते हुए ब्लॉक प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चाईछपरा ग्राम पंचायत में एक भी सामान्य जाति के परिवार नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद लिस्ट में सामान्य जाति के 19 परिवार दर्शाए गए हैं। इस ग्राम पंचायत में एक भी सामान्य जाति के परिवार न होते हुए भी इसे सामान्य जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जो सही नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि लिस्ट में चाईछपरा ग्राम पंचायत में रहने वाले कुल परिवारों की संख्या 250 बताई गई है। जिसमें से जनजाति के छह परिवार, अनुसूचित जाति के 19 परिवार और पिछड़ी जाति के 206 परिवार दिखाए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि लिस्ट में सामान्य जाति के 19 परिवार दिखाए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत में एक भी समान्य जाति का परिवार नहीं।

वहीं बलिहार ग्राम पंचायत को जनजाति के लिए आरक्षित किए जाने पर गांव वालों ने आपत्ति दर्ज करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बलिहार को सामान्य सीट घोषित किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि बैरिया विकास खंड में जनजाति की संख्या जितनी है, उसके हिसाब से उन्हें दो सीट मिलनी चाहिए।

लेकिन बलिहार को भी सामान्य सीट की जगह जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। जिसपर ग्रामीणों को आपत्ति है। ज़िलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में बलिहार निवासी सुनील मिश्र, विनोद यादव, राजिंद्र यादव, श्रीभगवान प्रजापति, रविन्द्र मिश्र, नित्यानंद मिश्र आदि शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago