Categories: बलिया

बलिया कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ चुनाव- कौशल उपाध्याय अध्यक्ष व संजय भारती बने मंत्री

बलिया: कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में कलेक्ट्रेट के अलावा समस्त तहसीलों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। देर शाम तक हुई मतगणना के बाद कौशल उपाध्याय अध्यक्ष व संजय भारती मंत्री के रूप के निर्वाचित हुए। वहीं, सुमंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राम द्वितीय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को संयुक्त मंत्री, नथुनी प्रसाद को संगठन मंत्री, चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष, परवेज आलम को ऑडिटर तथा रविशंकर पांडेय को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कर्मचारियों के हक के साथ जहां कहीं भी अन्याय होगा, उनके हक लिए लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ संगठन खड़ा रहेगा। वहीं, मंत्री संजय भारती ने भी कलेक्ट्रेट व तहसील के समस्य कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी व अशोक कुमार सिंह थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago