बलिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिदान दिवस के मौके पर बलिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जिला कारागार से ऐतिहासिक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले बलिया की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह ऋषि मुनियों को धरती है। बलिया का अपना इतिहास है। यहां शासन का कोई महत्व नहीं होता। आजादी के बाद देश के विकास के लिए बलिया ने दिखाया है। मंगल पांडेय की धरती पर आकर मैं अभिभूत हूं। क्रांतिकारी के मन में यहां के लोगों में श्रद्धा का भाव है।
उन्होंने बलिया के इतिहास को याद करते हुए कहा कि 1942 में बलिया ने खुद को स्वतंत्र कर लिया था। कुदाल-फावड़ा लेकर जिला कारागार पर हमला बोला, बदले में ब्रिटिश हुकूमत ने 84 क्रांतिकारियों को गोली मार दी। उन क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। यही त्याग और बलिदान बलिया को नई पहचान देता है। इसी कारण बलिया देश से पांच साल पहले ही आजाद हो गया था। आज बलिया की 81वीं वर्षगाठ हैं।
पांच साल से मेडिकल कॉलेज के लिए मांग रहा हूं जमीन- सीएम ने कहा कि पांच साल से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन मांग रहा हूं, लेकिन मिल नहीं रही। तीन साल पहले भी यह काम हो जाना चाहिए था। इसी काम के लिए आज मुख्य सचिव को साथ लेकर आया हूं और आज मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर जाऊंगा। उन्होंने बलिया में एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड बनाने की बात कही। जिसमें इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इससे पहले मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीएम मोदी की आकर्षक प्रतिमा व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगल पांडेय की पेंटिंग देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया था।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…