बलिया में तीन साल पहले बन जाना चाहिए था मेडिकल कॉलेज, अभी तक नहीं बना- CM योगी

बलिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिदान दिवस के मौके पर बलिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जिला कारागार से ऐतिहासिक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले बलिया की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि  यह ऋषि मुनियों को धरती है। बलिया का अपना इतिहास है। यहां शासन का कोई महत्व नहीं होता। आजादी के बाद देश के विकास के लिए बलिया ने दिखाया है। मंगल पांडेय की धरती पर आकर मैं अभिभूत हूं। क्रांतिकारी के मन में यहां के लोगों में श्रद्धा का भाव है।

उन्होंने बलिया के इतिहास को याद करते हुए कहा कि 1942 में बलिया ने खुद को स्वतंत्र कर लिया था। कुदाल-फावड़ा लेकर जिला कारागार पर हमला बोला, बदले में ब्रिटिश हुकूमत ने 84 क्रांतिकारियों को गोली मार दी। उन क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। यही त्याग और बलिदान बलिया को नई पहचान देता है। इसी कारण बलिया देश से पांच साल पहले ही आजाद हो गया था। आज बलिया की 81वीं वर्षगाठ हैं।

पांच साल से मेडिकल कॉलेज के लिए मांग रहा हूं जमीन- सीएम ने कहा कि पांच साल से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन मांग रहा हूं, लेकिन मिल नहीं रही। तीन साल पहले भी यह काम हो जाना चाहिए था। इसी काम के लिए आज मुख्य सचिव को साथ लेकर आया हूं और आज मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर जाऊंगा। उन्होंने बलिया में एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड बनाने की बात कही। जिसमें इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इससे पहले मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीएम मोदी की आकर्षक प्रतिमा व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगल पांडेय की पेंटिंग देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया था।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago