बलिया- स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्तियों के मामले में लिपिक पर मुकदमा दर्ज

बलिया में स्वास्थ्य विभाग में हुई फर्जी नियुक्तियों का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। स्वास्थ्य महकमे ने मामले के आरोपी दयाशंकर वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वर्मा वर्तमान में चित्रकूट सीएमओ कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात है।

पुलिस ने एसीएमओ प्रथम डॉक्टर सर्वेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर एसीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रह चुके दयाशंकर वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में हुई 350 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्तियों की जांच की जा रही है।

इस मामले में बीते 22 अक्टूबर को वित्त एवं लेखाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट की संयुक्त समिति ने मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। इस मामले में तत्कालीन वरिष्ठ सहायक दयाशंकर वर्मा और उच्चाधिकारियों पर मामले से जुड़ी फाईलों को गायब करने का आरोप लगा था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago