बलिया जिले के सहतवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती का पैर कट गया। बताया जा रहा है कि युवती ट्रेन में चढ़ रही थी, इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की जद में आ गई।
हादसे के बाद लोगों ने घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकरों ने उसे तुरंत बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय युवती रुबी सहतवार थाना क्षेत्र के नैना पटखौली निवासी थी। वह अपने मां के साथ रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश जा रही थी।
ट्रेन में चढ़ते समय रूबी का पैर फिसल गया और पहिए की चपेट में आने से दाहिना पैर कट गया। युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर किया गया वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। जीआरपी के बहुत समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…