Exclusive- RTI का जवाब न देने के मामले में फंसे पूर्व ज़िलाधिकारी शाही, CJM ने मांगी रिपोर्ट

बलिया डेस्क– पूर्व जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही एक आरटीआई का जवाब न देने के मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं। सीजेएम कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले में शहर कोतवाल से रिपोर्ट तलब की है।

आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 17 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति के अवसर पर ज़िले के रामलीला मैदान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कथित तौर पर कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर जारी की गई सरकारी गाइडलान का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस कार्यक्रम में कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी शिरकत की थी।  इसी कार्यक्रम के संबंध में 8 फरवरी को अधिवक्ता व आरटीआई कार्यकर्ता मनोज राय हंस ने ज़िलाधिकारी कार्यालय में एक आरटीआई दायर कर कुछ जानकारियां मांगी थी।

आरटीआई में पूछा गया था कि कार्यक्रम के आयोजन की अमुमति किससे ली गई? कार्यक्रम आयोजित करने वाली कमेटी के पदाधिकारियों का नाम व पता बताएं? कार्यक्रम में कितने लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की गई थी? इस कार्यक्रम में कौन-कौन लोग शामिल हुए थे, इसका ब्योरा दें? इसपर जिलाधिकारी ने बीते 15 फरवरी को यह कहते हुए आवेदन लौटा दिया कि उनके पास संबंधित कोई सूचना नहीं है। इस पर मनोज राय हंस ने जिलाधिकारी श्री शाही के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्होंने 157/3 सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

जिसपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मामले में शहर कोतवाल से रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि ज़िलाधिकारी ने आरटीआई का जवाब इसलिए भी नहीं दिया क्योंकि कार्यक्रम में वो ख़ुद भी शामिल थे और प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भी मौजूद थे। अगर वह कार्यक्रम का ब्योरा देते तो कथित तौर पर कोराना को लेकर जारी की गई सरकारी गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में उनका और मंत्री का नाम सामने आ जाता।

तिलक कुमार 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago