तीसरी सरकार मे गांव का प्रधान, गांव का प्रधानमंत्री होता है- जयराम अनुरागी

बलिया डेस्क :  नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता जयराम अनुरागी ने चोगड़ा मे ” पंचायतीराज व्यवस्था मे मतदाताओ की भूमिका ” विषयक गोष्ठी मे अपना विचार रखते हुए कहा कि संविधान ने गांव पंचायत को तीसरी सरकार माना है । इसमे प्रत्येक वोटर को गांव का विधायक जैसे अधिकार दिया है, क्योकि ग्राम पंचायत , ग्राम सरकार की विधायिका है और इस गांव की सरकार मे प्रत्येक वार्ड सदस्य गांव का मंत्री है।

श्रीं अनुरागी ने आगे कहा है कि गांव के लोग अपने अधिकार को समझे , क्योकि इस तीसरी सरकार मे आप अपने गांव का प्रधान नहींं , प्रधानमंत्री चुनने जा रहे है। इसलिए किसी भी प्रकार के भय व लोभ मे न आते हुए जाति एंव धर्म से ऊपर उठकर अपने सही प्रतिनिधियो का चयन करें , नहीं तो आने वाले पांच बर्षो मे पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा ।

श्री अनुरागी ने आगे कहा कि पंचायत से काम लेना , ग्रामसभा का काम है और ठीक काम न करने पर प्रधान को पदमुक्त करने का भी अधिकार है । यही नही गांवों के विकास के लिए 6 विभिन्न समितियो की व्यवस्था भी की गयी है , जिसके अध्य्क्ष और सदस्य इन्ही वार्ड सदस्यो से होते है। इसलिए वार्ड सदस्यो एंव ग्राम प्रधान चुनते समय जागरुक लोगो को ही चुने , जो आगे चलकर गांवों का समुचित विकास कर सके ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago