बलिया में कोतवाल की दबंगई मामला, सपा विधायक के बेटे पर FIR दर्ज !

बलिया। सपा विधायक के बेटे से शहर कोतवाल की दबंगई मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कोतवाली पुलिस ने कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह की शिकायत पर विधायक पुत्र रोहित यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि प्रभारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पर दबंगई करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं इससे पहले भी कोतवाल पर कई आरोप लग चुके हैं।

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद- बता दें कि सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव और कोतवाली बलिया के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के बीच बलिया रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। जहां प्रभारी निरीक्षक ने दबंगई दिखाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आए। पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपी गई थी।

बताया जा रहा है कि विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे ने गुरुवार शाम अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट से सटाकर खड़ी कर दी थी। पुलिस पिकेट के बाहर कुर्सी पर बैठे कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने विधायक के बेटे से गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।जिसके बाद विधायक अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। विवाद के दौरान प्रभारी कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पर दबंगई देखने को मिली।  

कोतवाल ने यह दी थी तहरीर- कोतवाल ने शिकायत में कहा था कि छठ त्योहार के दृष्टिगत बाजार में काफी भीड़ थी। इस कारण ओकडेनगंज चौकी के जवानों संग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पुलिस बूथ के सामने बैठे थे। वहां पर शान्ति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही थी। करीब 08.20 बजे वाहन संख्या (UP32JR 1400 ISU ZU) कार का चालक वाहन को पुलिस बूथ के सामने गाड़ी खड़ा कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गाड़ी हटाने को कहा तो गाड़ी चालक बाएं सीट पर बैठकर बोला कि मुझको नहीं पहचानते, मैं फेफना विधायक का बेटा हूं।  पुलिसकर्मियों ने दोबारा से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उनसे फिर से इंकार कर दिया। 

विधायक का कोतवाल पर दबंगई का आरोप- सपा विधायक संग्राम सिंह का कहना था कि कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे से वाहन हटाने को कहा था, जिसके लिए वह तैयार हो गया था, लेकिन इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे को अपशब्द कहे साथ ही उन्हें और उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी। हालांकि अब विधायक बेटे पर ही FIR की गई है।  

कोतवाल का विवादों से पुराना नाता!– गौरतलब है पिछले दिनों छात्रनेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ भी कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया था, जिसको लेकर छात्रनेता कोतवाल के निलंबन की मांग करते रहे हैं ।  

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago