बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पंचायत को लगभग दो साल बाद एक बाद स्थाई EO मिल गया है। अब चितबड़ागांव के लोगों को अपने कामों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पहले लोगों को बलिया के EO दिनेश कुमार विश्वकर्मा के भरोसे रहना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी। और अब नगर पंचायत में अनिल कुमार ईओ बनकर आए हैं। ऐसे में नगर पंचायत का कामकाज अब सुचारू रूप से हो सकेगा।
अनिल कुमार चितबड़ागांव नगर पंचायत से पहले जनपद सिद्धार्थनगर में पोस्टेड थे। अनिल कुमार 2009 बैच के लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित पीसीएस अधिकारी है। जिन्हें सिद्धार्थनगर के बाद अब चितबड़ागांव नगर पंचायत की जिम्मेदारी की गई है। बता दें लगभग दो साल से स्थाई ईओ नहीं होने की वजह से जन्म/मृत्यु सहित अन्य कार्यों के लिए नगर पालिका बलिया के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा के कार्यालय का चक्कर चितबड़ागांव के लोगों को लगाना पड़ रहा था।
वहीं चितबड़ागांव नगर पंचायत की जिम्मेदारी मिलने पर नवागत ईओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगरपंचायत को पहले आर्थिक रूप से मजबूत करना है। ऐसे में नगर पंचायत में हाउस टैक्स, जल टैक्स वसूली में तेजी लाई जाएगी। ताकि पंचायत आर्थिक तौर पर मजबूत हो और विकासकार्यों में तेजी लाई जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने नगर पंचायत को सुविधाओँ से लैस करने की बात भी कही।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…