Categories: Uncategorized

बलिया: जिला अस्पताल में बुखार का इलाज कराने गए बच्चे की आँख की रोशनी गई!

हमारे देश में डॉ’क्टर को भग’वान का दर्जा दिया जाता है. डॉक्टर पर लोगों को अटूट विश्वास होता है और मरीज़ आँख बंद करके उन पर भरोसा करता है. उनकी दी दवाओं को लेता है. लेकिन अफसोस की बात यह है कि इंसानों की ज़िन्दगी और मौ’त से जुड़े इस पेशे में भी अब लापरवाही का मामला सामने आने लगा है. इस पेशे से जुड़े लोग अब इस कदर प्रेफोश्नल हो चुके हैं, जिसका अंदाजा आपको जिला अस्पतालों की हालत देखकर आसानी से लग सकता है.

यहाँ एक तो मरीजों के साथ बदसलूकी तो की ही जाती है, वहीँ दूसरी तरफ अब बलिया के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की लापरवाही ने एक 6 साल के बच्चे की आँख की रोशनी ही छीन ली.
आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर अनुराग सिंह ने एक बच्चे को ऐसी दवा दी, कि अब उसे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है. बच्चा अपने घर वालों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था.

वहीँ कहा यह भी जा रहा है कि इस पूर मामले को छुपाने के लिए अब अस्पताल प्रशासन ने पर्ची ही गायब कर दी है. बच्चे के परिजनों का कहना है कि उसे बुखार था, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर अनुराग की लिखी दवा बच्चे को रात में खिलाई और सुबह से ही बच्चे की आँख की रोशनी कम होती चली गयी.वहीँ दूसरी तरफ सीएमएस का कहना है कि बच्चे को बुखार था काफी समय से,

ऐसे में उसे इंसेफेलाइटिस की भी सम्भावना हो सकती है. उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस का असर कभी कभी आँख की रोशनी पर भी पड़ जाता है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनुराग ने उन्हें देखा और अब उस बच्चे को बीएचयू रेफर कर दिया गया है. बहरहाल, आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी ही है लेकिन फिलहाल बच्चे की ज़िन्दगी में अँधेरा छाया हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago