बलिया – वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद चीफ फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित

बलिया डेस्क : ज़िले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर का एक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। जिसके बाद सीएचसी सीयर की ओपीडी व अन्य चिकित्सकीय सेवाओं को मंगलवार 11 बजे दिन से 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा डीएम अदिति सिंह व सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर किया गया है। बता दें की कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही सीएचसी सीयर में तैनात चीफ फार्मासिस्ट महेश पांडे के कोरोना संक्रमित होने गए।  चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार चीफ फार्मासिस्ट ने 25 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज ली थी, जबकि 28 फरवरी को दूसरी डोज दी गयी। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। चीफ फार्मासिस्ट अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में अकेले ही रहते हैं, जबकि उनका परिवार लखनऊ में रहता है

शर्मा ने बताया कि ज़िला प्रशासन के आदेश पर इमरजेंसी सेवा को छोड़कर 24 घंटे के लिए ओपीडी और अन्य चिकित्सकीय सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल सील कर सेनेटाइज़ कराया जा रहा है।  अस्पताल अधीक्षक डॉ. तनवीर अहमद ने बताया कि कोरोना पॉज़िटिव पाए गए स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में आए 46 लोगों को ट्रेस कर उनकी कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही अस्पताल के बाकी 250 कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago