डा. तन्मय कक्कड़, बलिया सीएमओ (फाइल फोटो)
बलिया जिले मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी सीएमओ के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। बलिया के सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ के लापता होने की शिकायत बलिया पुलिस से की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस अब जिले के सीएमओ की खोज कर रही है। सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ बीते कई दिनों से जनपद से बाहर हैं।
खबरों के अनुसार बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलग-अलग कार्यों से जनपद से बाहर ही रहते हैं। पिछले कई दिनों से जिले से बाहर हैं। कभी बीमारी की वजह से तो कभी अदालत के कार्य से सीएमओ जिले से बाहर रह रहे हैं। बलिया पुलिस से सीएमओ के लापता होने की तहरीर संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ पीएन वर्मा ने दी है।
दरअसल सीएमओ के ना होने की वजह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं। इसे लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। आजमगढ़ के संयुक्त विकास आयुक्त मंगलवार को सीएमओ के कार्यालय पहुंचे। लेकिन सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ अपनी जगह पर नहीं मिले। पता चला कि वो जिले से बाहर किसी काम से गए हुए हैं। इस पर संयुक्त विकास आयुक्त ने पुलिस के पास सीएमओ के गुमशुदगी की तहरीर दे दी।
मामला गंभीर हो चुका है। पुलिस सीएमओ की खोजबीन में लगी हुई है। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया है कि “सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।”
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…