बलिया। चंद्रशेखर पार्क बच्चों के लिए खोलने के लिए तारीख तय हो गई है। 10 फरवरी से बच्चों के खेलने-कूदने के लिए चंद्रशेखर पार्क को खोल दिया जाएगा। बताया रहा है कि बच्चों में पोस्टकार्ड पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पार्क खोलने का फैसला लिया है।
मुख्य राजस्व अधिकारी और प्रभारी अधिकारी (नगर निकाय) अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि नगर क्षेत्र और इसके आसपास के करीब एक दर्जन बच्चों ने बीते 30 दिसंबर को जिलाधिकारी को सम्बोधित पोस्टकार्ड भेजकर अनुरोध किया था।
बच्चों के अनुरोध पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद जिलाधिकारी ने पार्क में झूला, वाटर कूलर लगवाने और ओपेन जिम की व्यवस्था कराने का आदेश दिया। पार्क में यह सब व्यवस्था सुदृढ कराने के बाद 10 फरवरी को पार्क का लोकार्पण होगा। उसके बाद यह बच्चों के खेलने-कूदने के लिए खुल जाएगा।
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…