बलिया के सेना जवान की हार्टअटैक से निधन, गमगीन माहौल में हुए सुपुर्द ए ख़ाक

बलियाः उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआं गांव के निवासी सेना के जवान सय्यद सलाउद्दीन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन की खबर लगते ही इलाके में शोक की लहर छा गई।

सलाउद्दीन सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर थे। उनकी तैनात दुर्गापुर में थी। वह अपनी बटालियन के साथ लखनऊ आए थे। तभी 30 जनवरी को अचानक सुबह के समय उन्हें हार्टअटैक आ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सलाउद्दीन अपने पीछे एक पुत्र अब्दुल और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आज सुबह उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से बेल्थरा रोड पहुंचा और फिर उनके गांव बिठुआं लाया गया। सेना के जवानों ने तिरंगे के साथ सम्मान पूर्वक सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष उभाव राजीव कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago