Categories: बलिया

Ballia- भ्रष्टाचार का गढ़ बना चकबंदी विभाग, सीओ ने फैसला पक्ष देने के लिए मांगे पैसे, वीडियो वायरल

बेल्थरारोड – प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के सभी सुविधा मिल सकें। लेकिन बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। विभाग के सीओ, एसीओ किसानों से बेवजह धन उगाही कर रहे हैं, आलम यह है कि चकबंदी विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। जिससे किसान परेशान हैं।

चकबंदी के सीओ उमाशंकर द्वारा एक पीड़ित किसान से एक लाख 10 हजार रुपए मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित ने सीएम के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी जगदीश पुत्र शिवनन्दन का जमीन सम्बन्धी मुकदमा वर्ष 1997 में अपने विपक्षी से जीत गए । इसके बाद खूंटा गांव में चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2020-21 में उस जमीन पर मकान बनवाने पर विपक्षी हरिनाथ द्वारा जगदीश के जमीन पर पुनः सीओ चकबन्दी के यहाँ मुकदमा कर दिया गया

पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा जगदीश के पक्ष में होने के बावजूद भी सीओ उमाशंकर पीड़ित को परेशान कर रहे हैं। एक दिन सीओ ने पीड़ित को घर बुलाया और कहा कि विपक्षी द्वारा 4 लाख रुपए दिए जा रहे हैं, तुम एक लाख 10 हजार दे दो तो फैसला तुम्हारे पक्ष में हो जाएगा। पीड़ित किसान के मुताबिक उसे 10 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से भेज दिए। लेकिन एक लाख उसके पास नहीं हैं। जिसके बाद से ही सीओ के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

चकबंदी सीओ ने साफ तौर पर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो फैसला विपक्षी के पक्ष में सुना देंगे। पीड़ित किसान का आरोप है कि अपने आवास पर चकबन्दी सीओ द्वारा बुलाया गया तो हमसे अंडा उबला हुआ मांगा गया। जिसको खाते हुए और रुपये की मांग करते हुए चकबन्दी सीओ उमाशंकर वीडियो में दिखाई दे रहे है। अब पीड़ित ने पत्र और वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजकर और जिलाधिकारी को भी पत्र के साथ दिखाकर मामले की शिकायत की है। वहीं जब सीओ उमाशंकर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago