बलियाः आज पूरे देश में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा उर्फ मंटन वर्मा ने नगर पंचायत के ईओ और सभी कर्मचारियों को दीवाली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि दीपोत्सव पर्व पर दीपावली को देखते हुए नगर पंचायत बैरिया में साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो रहा है। नगर पंचायत बैरिया में संचारी रोगों से बचाव के लिए सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है।
वहीं चेयरमैन शांति देवी ने दीवाली की बधाई देते हुए बातचीत में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अन्तर्गत साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति नगरवासियों को नगर पंचायत निरंतर जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नगर को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए नगर में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के साथ प्लास्टिक की थैलियों को मानव जीवन से दूर करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के साथ नगर पंचायत द्वारा अभियान भी बराबर चलाया जाता है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…