बलियाः नरहीं थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौरा में गोबर रखने के विवाद में हुए गोलीकांड में पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
बता दें कि शनिवार की शाम सलेमपुर चौरा में शनिवार शाम को एक पक्ष की ओर से स्थान पर गोबर रखा जा रहा था। इसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बड़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई।
इसी बीच एक पक्ष ने गोली चला दी, जो वहां खड़े 32 वर्षीय अर्जुन पटेल को लगी। आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अर्जुन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मौके पर नरहीं थाना प्रभारी पन्नेलाल भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अर्जुन चौरा निवासी अरविंद की गाड़ी का चालक था। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने चौरा गांव निवासी तीन और सलेमपुर गांव निवासी दो कुल पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…