Categories: बलिया

बलिया सीडीओ ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले 28 कर्मी तो काटा वेतन

बलिया में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सात कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ऐसे में डीएम ने एक दिन का वेतन मानदेय काटने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड का निरीक्षण किया तो वहां प्रधान सहायक योगेंद्र नाथ राम, वरिष्ठ सहायक अमरनाथ, सुभाष राम, भूपेंद्र कुमार सिंह, रवि कुमार चौधरी, मुकेश कुमार यादव, अंकित कुमार गहलोत, विनोद कुमार चौहान, धीरज कुमार यादव, कनिष्ठ सहायक अनुज सिंह, विनय कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित जिला सर्विलांस कार्यालय में गए तो वहां भैया आनंद सिंह, डॉ जियाउल हुदा ,नागेंद्र प्रसाद गैरहाजिर मिले। वहीं मलेरिया यूनिट में वरुण कुमार राय, रागिनी, ताज मुहम्मद, छोटेलाल प्रसाद व सुजीत कुमार प्रभाकर अनुपस्थित मिले।

सीडीओ ने उपायुक्त, स्वत रोजगार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार, लेखाकार अश्वनी उपाध्याय व सुनील दत्त तिवारी अनुपस्थित मिले। उपयुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में लेखा सहायक अब्दुल्ला अहमद, सफाई कर्मी राजेश यादव, एपीओ मनीष चौधरी गैरहाजिर मिले। मुख्य विकास अधिकारी जब समाज कल्याण विभाग में गए तो वहां भी सुपरवाइजर विनोद कुमार यादव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जय श्री सिंह यादव अनुपस्थित पाए गए। जिला विकास अधिकारी के सोशल ऑडिट प्रभाग मेंअवधेश चौरसिया गैर हाजिर मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मानदेय काटने का निर्देश दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago