बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब टिकट खरीदने में परेशानी नहीं आएगी। स्टेशन पर क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई है, इसके माध्यम से आसानी से यूपीआई यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम का उफयोग करके टिकट खरीदा जा सकेगा। इससे यात्रियों को टिकट के लिए खुल्ले पैसे की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
बता दें कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का एक प्रमुख स्टेशन है, जो वाराणसी-भटनी रेल प्रखंड पर स्थित है। यह स्टेशन बलिया, मऊ और देवरिया जिलों की सीमा पर स्थित है और इसकी मासिक आय एक करोड़ रुपये से अधिक है, जिसके कारण इसे ए कैटेगरी स्टेशन के रूप में मान्यता प्राप्त है।
पहले, बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते समय यात्रियों को अक्सर छोटे नोटों या फुटक पैसे की कमी का सामना करना पड़ता था। कभी-कभी तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती थी कि यात्री टिकट नहीं ले पाते थे। अब क्यूआर कोड सिस्टम की शुरुआत से यात्री बिना कैश के, केवल यूपीआई पेमेंट के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों के लिए क्यूआर कोड का सिस्टम लागू किया है। स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर पर एक क्यूआर कोड और सामान्य टिकट काउंटर पर 2 क्यूआर कोड मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही एटीवीएम मशीनों का भी उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में यात्री सीधे यूपीआई ऐप्स के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।
वाणिज्य अधीक्षक बृजभूषण खरे ने इस नए क्यूआर कोड सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सुविधा यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अब किसी भी समस्या के बिना टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही इस व्यवस्था को और भी सरल बना दिया जाएगा, ताकि क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट खरीदने की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…