बलिया- नाबालिग को भगाकर ले जाने का मामला, 4 युवकों पर नामजद FIR

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहलाफुसला कर भगाकर ले जाने का मामला उजागर हुआ है। नाबालिग की मां ने क्षेत्र के ही 4 युवकों पर आरोप लगाया है। जिनका कहना है कि विकास उर्फ मुलायम नाबालिग को बहलाफुसला कर ले गया। हालांकि नाबालिग की मां की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दरअसल एक गांव में उसी गांव के कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में नाबालिग की मां की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा कायम किया गया है। नाबालिग की मां ने तहरीर में कहा है कि मेरी बेटी को 22 अक्टूबर को गांव के ही विकास उर्फ मुलायम बहला-फुसला कर भगा ले गया है। कार्य में मेरे ही गांव के अनिल यादव, उपेंद्र यादव ने सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago