बलिया: SDM के खिलाफ़ प्रदर्शन करने पर सपा के कद्दावर नेताओं समेत कई पर मुकदमा दर्ज

बलिया डेस्क : बलिया में सिकंदरपुर SDM के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा के जिलाध्यक्ष समेत कई कद्दावर नेताओं पर  मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 188 का उल्लघंन व महामारी एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें की सोमवार को एसडीएम सिकंदरपुर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के खिलाफ  प्रदर्शन किया  था ।

धारा 188 के उलंघन में सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, सपा जिला महासचिव राजन कनौजिया समेत पांच नामजद व 40 अज्ञात पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

गौरतलब है की सपा के नेताओं ने आरोप लगाया  है कि सिकंदरपुर एसडीएम अपने कुछ चुनिंदा मातहतों के माध्यम से धन उगाही कराते हैं तथा उसी के आधार पर आवेदनों पर आदेश दिया जाता है।  तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी द्वारा फरियादियों के साथ लगातार बदसलूकी किया जा रहा है। इसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

बेल्थरा रोड स्थित लालू शर्मा के आवास निकला यह जुलूस सिकंदरपुर होते हुए कार्यकर्ताओ के साथ बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। तत्पश्चात डीएम को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे को सौंपा ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्त, भुवनेश्वर समेत सपा के कई कदावर नेता भी मौजूद थे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago