Categories: बलिया

बलियाः एक साथ 2 स्कूलों की डिग्री लेने के आरोप में सहायक अध्यापक पर केस दर्ज

बलिया में एक साथ 2 स्कूलों से इंटर की डिग्री लेने के आरोप में सहायक अध्यापक सुनील कुमार रजक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। सुनील कुमार को बर्खास्त किए जाने की मांग भी उठी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते 23 जनवरी को रामपुर कटराई गांव निवासी प्रविन्द्र गिरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम को सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सहायक अध्यापक सुनील कुमार रजक ने एक ही शैक्षिक वर्ष में एक साथ इंटरमीडिएट की दो डिग्रियां ली है, जो नियम विरुद्ध और गलत है।इस मामले में जब जांच हुई तो पता चला कि आरोपी की ओर से शैक्षिक सत्र 2001 में इंटरमीडिएट की संस्थागत डिग्री दो विद्यालयों क्रमशः गांधी इंटर कॉलेज, सिकन्दरपुर व श्री व्यतानंद संस्कृत पाठशाला, सिकन्दरपुर से प्राप्त किया है। जबकि एक साथ दो रेगुलर शैक्षणिक डिग्री नहीं प्राप्त की जा सकती।

नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त की गई डिग्री के आधार पर बीएसए ने बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर रमेश कुमार श्रीवास्तव ने सहायक अध्यापक के खिलाफ सिकंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर जिले में फर्जी शैक्षिक डिग्री के आधार पर करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षकों के खिलाफ एसटीएफ और विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई अंतिम चरण है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सोमवार या मंगलवार को कुछ और कथित फर्जी शिक्षकों के खिलाफ विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

बलिया बीएसए मनिराम सिंह ने कहा कि आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कराई गई तो मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके साथ ही उसकी बर्खास्तगी के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago