सावधान ! बलिया में हो रहा एक्सपायर्ड सिलेंडर का इस्तेमाल ?

बलिया डेस्क : अगर आप घर पर गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। वरना इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। गैस सिलेंडर बनाते समय प्लांट से इस पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है।

यह ए, बी, सी, डी के रूप में लिखी होती है। अक्सर इस पर उपभोक्ताओं का ध्यान नहीं जाता। यह कोड वर्ड गैस एजेंसी या फिर कंपनी के अधिकारियों को पता होता है। जनपद में आलम यह है कि जो सिलेंडर घर-घर में डिलेवरी होती है, वह इतना पुराना होता है कि एक्सपायरी डेट कहां लिखा रहता है किसी को पता नहीं रहता है।

सूत्र की मानें तो लोगों को इस बारे में जानकारी न होने के कारण उपभोक्ताओं में भी इसे लेकर कोई जिज्ञासा नहीं रहती है, ऐसे में उपभोक्ताओं को जो भी सिलेंडर दिया जाता है उसे वे चुपचाप ले लेते हैं।

घटनाओं से लेना होगा सबक– फेफना थाना क्षेत्र के कोट अंजोरपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के घर दो साल पहले इसी तरह अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे उनकी पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी, इसी प्रकार पिछले साल मार्च के महीने में रतसर कला में

खाना बनाते समय आनंद पांडेय के घर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था, संयोग बढिया था कि उस वक्त घर की महिलाएं रसोई घर से कहीं बाहर गई हुई थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। उपरोक्त घटनाक्रम को देखते हुए आदमी को सचेत हो जाना चाहिए।

यह क्वाटरली होता है- एजेंसी मालिक धनंजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में बड़े अक्षरों में ये एल्फाबेट्स लिखे होते हैं, जिसके आगे अंकों में साल का जिक्र होता है। एक्सपायरी डेट आते ही प्लांट से ही सिलेंडर हटा लिए जाते हैं।

उनको टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है, बताया कि हर सिलेंडर की 7 साल में रि-टेस्टिंग होती है, इसे एक्सपायरी नहीं कहा जाता। यह क्वाटरली होता है। तय समय में सिलेंडर की प्लांट में ही इसकी जांच होती है, जिसके बाद आगे उसके उपयोग होने या न होने पर निर्णय लिया जाता है।

ये है कोड वर्ड जो होता है इस्तेमाल 
ए- जनवरी से मार्च
बी- अप्रैल से जून
सी- जुलाई से सितंबर
डी- अक्तूबर से दिसंबर
यदि सिलेंडर के में ए 20 लिखा है तो इसका मतलब हुआ कि सिलेंडर मार्च 2020 तक ही उपलब्ध है। इसी प्रकार बी, सी, डी को भी कोड किया गया है।

इसको को लेकर जब जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि  एक्सपायर्ड सिलेंडर कंपनी खुद ही वापस ले लती है, बावजूद यदि कहीं एक्सपायर्ड सिलेंडर की डिलेवरी दी जा रही है तो संबंधित उपभोक्ताओं शिकायत करें, निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago