मणिमंजरी के जाने के गम में परिवार के एक सदस्य का निध’न, आरोपियों की अग्रिम जमानत सुन’वाई टली

बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय मामले में यूँ तो अब तीन महीने गुज़र चुके हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस पर भाजपा नेता और नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता समेत सभी आरोपियों को बचाने का आरोप भी लग रहा है.

वहीँ बीते दिनों गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था और अग्रिम ज़मानत के लिए अपील की थी. अब खबर आ रही है कि उनकी अग्रिम ज़मानत अर्जी टल गयी है. अब इस मामले में अगली सुनाई 14 अक्टूबर को होनी है. बड़ी बात यह भी है कि कोर्ट से जारी 82 की कार्रवाई को लेकर भी पुलिस उदासीन ही रही और खानापूर्ति करने इसमें चुप्पी साधने का काम किया है.

आपको बता दें कि बीते 6 जुलाई को ईओ मणिमंजरी शहर के अपने आवाज़ पर मृ’त पाई गईं थी. उनका श’व लटका मिला था. इसके बाद उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. मामले की जांच प्रक्रिया पर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं. नायब तहसीलदार रजत सिंह और ड्राइवर के फोन का डाटा वापस लाने के लिए अनुसंधान में भेजा गया था.

इसमें भी कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रही है. इस केस से ईओ मणिमंजरी के घर वालों को गहरा धक्का लगा है. बुधवार को उनके दादा और श्रीसिद्धेश्वर नाथ इंटर कालेज कोटवा के प्रधानाचार्य रह चुके केदार नाथ राय का भी निधन हो गया. परिवार पर मुश्किलों अ पहाड़ टूट पड़ा है लेकिन इसके आरोपी अब भी फरार हैं. बताया जाता है कि केदार नाथ राय अपनी पोती के यूँ चले जाने से काफी आहत थे और उसके चले जाने का गम वह बर्दाश्त नहीं कर सके.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago